प्रांशु समर्थकों नें आतिशबाजी चला किया मिष्ठान वितरण

0
139

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवा मोर्चा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रांशु समर्थकों नें मिष्टान वितरित कर आतिशबाजी भी चलायी|
शहर एक चौक पर प्रांशु दत्त द्विवेदी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छुड़ाई और मिष्ठान वितरण किया। भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचे और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाये।
नगर पश्चिम अध्यक्ष विकास पांडे ने कहा भाजपा संगठन छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी देती है| नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है जहां पर कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है|  पूर्व नगर महामंत्री एडवोकेट प्रबल त्रिपाठी ने कहा भाजपा एक कार्यकर्ता एक परिवार के रूप में कार्य करते हैं।
जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, शंकर राठौर, प्रभात मिश्रा, नरेंद्र राठौर, शिवांग रस्तोगी, मंडल महामंत्री शिवम दुबे राजीव मिश्रा, रानू दीक्षित आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]