प्रसूता ने लोहिया अस्पताल में एड़ियां रगड़ कर दम तोड़ा

0
106

फर्रुखाबाद: करोड़ों रुपये की लगात से तैयार लोहिया अस्पताल, उसमें उपलब्ध आधुनिक सुविधायें व यंत्र और लाखों रुपये मासिक का वेतन ले रहे चिकित्सक व अन्य स्टाफ के बावजूद प्रसव के लिये आयी इंद्रकली ने लगभग तीन घंटे तक लोहिया अस्पताल में एड़ियां रगड़-रगड़ कर दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उसका स्ट्रेचर काफी अर्थपूर्ण से एक बोर्ड के नीचे लाकर खड़ा कर दिया।

[adrotate banner="3"]

थाना कलान के ग्राम रूकनपुर के घमंडी लाल की पत्नी इंद्रकली को रविवार सायं काल लगभग साढे छह बजे परिजन ले कर लोहिया अस्पताल पहुंचे। इंद्र कली प्रसव पीड़ा से बुरी तरह कराह रही थी। मरीज के पहुंचने के बाद काफी देर तक स्वास्थ्य कर्मियों ने कोई ध्यान ही नहीं दिया। बाद में एक महिला सवास्थ्य कर्मी महिला को डिलीवरी रूम में ले जा कर ड्रिप लगा दी। अंदर क्या हुआ यह तो परिजन नहीं बता सके परंतु लगभग तीन घंटे बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने स्ट्रेचर पर लदी इंद्रकली की लाश बाहर लाकर छोड़ दी।

[adrotate banner="2"]