प्रसूता के पति से मारपीट पर अस्पताल में हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता के पति के साथ अस्पताल के चिकित्सक व कर्मियों के द्वारा मारपीट करने का आरोप लगा है| पुलिस ने मौके पर पंहुच जाँच पड़ताल की|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्वालटोली निवासी अधिवक्ता नरेश यादव के पुत्र रोहित की पत्नी सोनी को प्रसब पीड़ा होने पर आवास विकास के माया अस्पताल में भर्ती किया गया था| नरेश यादव का आरोप है कि भर्ती के दौरान 20 हजार में पूरा पैकेज तय किया था| लेकिन प्रसब के बाद 31 हजार रूपये मांगे गये| रोहित ने आरोप लगाया कि जब  उन्होंने चिकित्सक से बिल मांगे
तो चिकित्सक ने बिल देंने से मना कर दिया| जादा कहने पर कमरे में बुलाकर मारपीट कर दी|
जानकारी होने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव व आवास विकास चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह मौके पर पंहुचे | पुलिस ने जाँच पड़ताल की|नरेश यादव बाल कल्याण समिति के सदस्य है| चौकी इंचार्ज ने बताया की जांच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|