प्रसूता के देवर के साथ अस्पताल कर्मचारियों ने की मारपीट, लूट का आरोप

0
100

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहाई रोड स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती प्रसूता के देवर के साथ अस्पताल कर्मचारियों ने मारपीट कर दी। प्रसूता के परिजनों का आरोप है कि कर्मचारियों ने उनसे रुपये भी लूट लिये।peedit

[adrotate banner="3"]

पड़ोसी जनपद एटा के राजा का रामपुर निवासी मनीश पुत्र गंगा सहाय ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई कमलेश की पत्नी राधा बीते कुछ दिनों से लोहाई रोड पर स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती थी। जहां उसका प्रसव होना था। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गयी। लेकिन उसकी भाभी राधा को होश नहीं आया। डाक्टर से कई बार कहने पर कोई उत्तर नहीं मिला तो वह गुरुवार को शाम मनीश ने पुनः चिकित्सक के सामने अपनी समस्या रखी तो चिकित्सक आग बबूला हो गये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
मनीश ने आरोप लगाया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट भी कर दी। मारपीट के साथ ही 30 हजार रुपये भी छीन लिये। शहर कोतवाली के एस एस आई हरिश्चन्द्र ने बताया कि मामले की जांच करायी जा रही है।

[adrotate banner="2"]