फर्रुखाबाद:(नगर/कमालगंज संवाददाता) समाजवादी पार्टी और और प्रसपा जबाबी मुकाबले में गांव की गलियों और चौपालों में कदमताल कर रही है| शुक्रवार को भी दिनों पार्टियों नें अपने-अपने तरीके से किसान बिल का विरोध दर्ज कराया|
सदर विधानसभा के ग्राम टिकुरियान नगला में वरिष्ठ सपा नेता रामविलास राजपूत के आवास पर किसान चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया|मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने कहा किसान ही देश को
संसाधन उपलब्ध कराता है और किसान के ही साथ आज अन्याय हो रहा है, और किसानों के साथ जो बर्बता हो रही है वो बहुत ही निदंनीय है| शशांक सक्सेना, बृजेश पाल, जीशान अफरीदी आदि रहे|
कमालगंज: प्रसपा ने पदयात्रा निकाल कर प्रदर्शन किया| जिलाध्यक्ष अनस सिद्दीकी, राष्ट्रीय सचिव कुसुम मिश्रा, प्रदेश सचिव प्रदीप यादव, आरब खान, अकरम शेख, विमल यादव आदि रहे|
प्रसपा व सपा का किसान बिल के विरोध में जबाबी मुकाबला
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


