प्रशिक्षण शिविर के बहाने,2017 पर निशाने

0
103

bjp1फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शनिवार को शुरू हो गया| नगर में दो जगह शिविर का आयोजन किया गया| जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेताओ ने आने वाले 2017 पर कब्जा करने की योजना भी बनायी|

[adrotate banner="3"]

जिले में शहर के श्यामनगर शिशु मंदिर व बंदन वाटिका में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया| जिसमे श्याम नगर में सदर व छावनी मंडल व बंधन वाटिका में बढ़पुर पूर्वी व पश्चिम के सक्रिय सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया| श्याम नगर में कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद मुकेश राजपूत, मेजरसुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर किया| इसके बाद कार्यक्रम के संयोजक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कार्यक्रम में आये सक्रिय सदस्यों को स्वागत भाषण में भाजपा के जन्म से लेकर केंद्र में मोदी सरकार बनने तक के समय के विषय में जानकारी दी| इस शिविर में लगभग 70 सदस्यों को आमंत्रित किया गया था| कार्यक्रम में मंच पर सांसद मुकेश राजपूत, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सतीश वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, रामवीर शुक्ला,सत्यपाल सिंह बैठे| संचालन धीरेन्द्र वर्मा ने किया| दिलीप भारद्वाज, शशांक शेखर मिश्रा,

वही बढ़पुर पूर्वी व पश्चिम के प्रशिक्षण शिविर में डॉ० रजनी सरीन, मिथलेश अग्रवाल आदि ने दीप जलाकर किया| इसके बाद सुशील शाक्य आदि ने भाजपा के आने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा कि| कार्यक्रम के संयोजक प्रांशु दत्त द्विवेदी ,जिला महामंत्री विमल कटियार आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]