प्रशासन पर निष्पक्ष मतगणना का भरोसा नही : मुकेश

0
105

deepakफर्रुखाबाद : लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के दिन हुई कई बूथों पर पोलिंग डंप करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने प्रशासन को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है | उन्होंने जिलाधिकारी पर सत्ता के साथ मिलकर मतदान वाले दिन गडबड़ी कराने में अहम भूमिका बतायी और कहा की उन्हें जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली पर बिलकुल भी भरोसा नही है | इससे निपटने के लिए बीजेपी खुद ही रणनीति बनायेगे |

[adrotate banner="3"]

आवास विकास स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाई गयी प्रेस कांफ्रेंस में मुकेश राजपूत ने कहा की की इस बार जिस तरह का चुनाव हुआ है इस तरह का चुनाव 2004 से उन्होंने नही देखा | प्रशासन ने साजिश के तहत जिन बूथों पर पैरामिलेट्री फ़ोर्स लगानी चाहिये वहा होमगार्ड की तैनाती की गयी जिससे उन बूथों पर जमकर फर्जी मतदान किया गया |

उन्होंने सपा पर गुंडों को खुली छूट देने का आरोप लगाया उन्होंने कहा की प्रशासन सपा के साथ मिल कर काम कर रहा है | इस लिए उन्हें प्रशासन पर भरोसा नही रहा है | उन्होंने प्रशासन पर मतगणना के दिन भी गडबड़ी करने की आशंका जाहिर की |मुकेश राजपूत बोले की मतगणना वाले दिन वह प्रशासन व गुंडों से मोर्चा लेगे | अगर धांधली हुई तो फिर इतिहास लिखा जायेगा |
इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार , नगर अध्यक्ष जानेश गौड़, भास्कर दत्त , सुरेन्द्र कटियार ,मिडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज |
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]