FARRUKHABAD : सेठ गली स्थित विद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंण्डित कालीचरन वर्मा मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति की तरफ से आयोजित किये गये छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि छात्र व युवा अगर निरंतर प्रयासरत रहें तो कामयाबी उनके कदम चूमेंगी। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि परिश्रम से अच्छे अंक प्राप्त करने से ही भविष्य में अच्छी सफलता अर्जित की जा सकती है। इस दौरान उन्होंने 10 विशिष्ट मेधावी छात्र छात्राओं निखिल सक्सेना, कुलदीप कुमार, दीपांशी सक्सेना, करिश्मा तिवारी, अविलाष, देवेन्द्र सिंह, सुरभि गोस्वामी, रजत कुमार को गोल्ड मैडिल प्रदान किया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
साथ ही साथ 550 छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस दौरान फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति के अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा, संयोजक सुरेन्द्र सिंह, व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, सच्चिदानंद मिश्रा, अंकित मिश्रा, महेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
छात्र मेहनत से लायें अंक तभी मिलेगी अच्छी सफलता: सीएम
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


