प्रमुख सचिव के आगमन से पूर्व रातों-रात बने स्वच्छ शौचालय

0
86

फर्रुखाबाद: ब्लाक कायमगंज के आंबेडकर ग्राम भगौतीपुर में पहुँच रहे प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम समय तक चलीं। रातों रात बने स्वच्छ शौचालयों का ताजा प्लास्टर अपनी कहानी खुद बयां करता दिखा। स्कूल में मास्टर साहब बच्चों को मुख्यमंत्री का नाम रटाते नजर आये।

[adrotate banner="3"]

विगत 15 वर्षों में कई कई बार अंबेडकर ग्राम के तौर पर चयनित हो चुके लगभग शतप्रतिशत दलित आबादी वाले इस गांव भगौतीपुर की किस्मत न बदलनी थी, न बदली। शासन के लाख प्रशासों के बावजूद स्थिति यह है कि बुधवार को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव प्रशासन लीपा पोती करने का प्रयास करता दिखाई दिया। विद्यालय में, जिसमे प्रमुख सचिव की सभा होगी, पूरी तरह से रंग रोगन अंतिम चरण तक होता रहा| बच्चों को आज अध्यापक किताब के बजाय बच्चों को सूबे की मुख्यमंत्री का नाम रटाते दिखे|गुरूजी द्वारा एक और पाठ बच्चों को तोते की तरह रटाया जा रहा था कि “रोज पढाई होती है, और जो नए टाट पट्टी बिछाए गए हैं, वह रोज दिए जाते हैं|”

गाँव में कई शौंचालय नए बनाए गये हैं| जिनमे अभी तक पुताई व दरवाजे तक नहीं लगे हैं| इनका गीला प्लास्टर अपनी कहानी सुनाने के लिये स्वयं सक्षम है। मौके का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे व एसपी ओपी सागर ने हेलीपैड व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया| पब्लिक व मीडिया को हेलीपैड से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए|

इसके अलावा कुछ समस्याओं को लेकर खड़े ग्रामीण जो प्रमुख सचिव से भेंट करने की बात कह रहे थे| वह अधिकारियों के समझाए जाने व शीघ्र उनकी समस्याएं दूरे करने का आश्वासन दिया|इसी भीड़ में एक सुरजा देवी भी थोड़ी पहले तक खड़ी थी। उसके पट्टे पर दबंग काबिज हैं। कई शिकायतों के बाद भी उसकी फरियाद पर सुनवाई न होने पर सुरजा देवी शिकायत करने की बात कह रही थी। भनक लगते ही प्रशासन ने सुरजा देवी को वहां से फिलहाल हटा दिया है।

प्रमुख सचिव के आगमन को लेकर जहां एक तरफ पूरा प्रशासन हलकान है, वहीं ग्रामीणों में उनकी एक झलक पाने व अपनी समस्याएं सुनाने की उत्सुकता नजर आ रही थी| खबर लिखे जाने तक प्रशासन, ग्रामीण व मीडिया उनके आने का इन्तजार कर रही है|

[adrotate banner="2"]