प्रमाण पत्र चोरी के गम में विकलांग ने पिया जहर

0
101

फर्रुखाबाद: थाना मेरापुर के ग्राम नौगाँव निवासी विकलांग २० वर्षीय छात्र विजय सिंह पुत्र हरी राम ने प्रमाण पत्र चोरी हो जाने के गम में कीट नाशक पीकर जान देने का असफल प्रयास किया|

[adrotate banner="3"]

जनपद एटा के दुर्गा भारतीय इंटर कालेज का कक्षा १० का विकलांग छात्र विजय सिंह ने बताया कि बीते १० दिसंबर को सर्व शिक्षा अभियान के तहत ब्लाक नवाबगंज में विकलांगो को उपकरण दिए गए थे| विजय ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए पड़ोस के युवक की बाइक पर सवार होकर नवाबगंज के लिए चला|

नवाबगंज स्थित पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डलवाने के लिए रुके मैंने अपने प्रमाण पत्र बाइक की सीट पर रख दिए| इसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर आये और थैले में रखे सभी प्रमाण पत्र उठकर भाग गए| प्रमाण पत्र चोरी हो जाने के गम में विजय सिंह उदास रहने लगा| जिसके चलते बीते रात ७ बजे बाजार से खरीद कर लाई कीट नाशक को पी लिया|

विजय सिंह के परिजनों ने आनन फानन में उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है|

[adrotate banner="2"]