फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) कोरोना काल के चलते रामलीला का मंचन फीका चल रहा है| श्री रामलीला मंडल के माध्यम से रामलीला का मंचन नहीं हो पा रहा है| शुक्रवार की रात को प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया|
नगर के सरस्वती भवन में श्रीराम विविध कला केंद्र के कलाकारों ने रामलीला के मंच पर रामायण का पाठ शाम को प्रतिदिन जारी रखा है| शुक्रवार की रात प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया| जिसमे भगवान श्री राम ने केक काटकर उत्सव मनाया| इस दौरान लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन के स्वरूप भी मौजूद रहे| श्री राम जन्मोत्सव पर उनकी आरती उतारकर प्रसाद का वितरण किया गया|
श्री राम लीला विविध कला केंद्र के निदेशक विजय दुबे ( मटर लाल) ने बताया कोरोना के कारण इस बार रामलीला का मंचन नहीं हो रहा है रामायण का पाठ प्रतिदिन होता है और भगवान के स्वरूपों की आरती उतार कर भोग लगाया जाता है|
प्रभु श्रीराम नें केक काटकर भाईयों के साथ मनाया जन्मोत्सव
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


