प्रधान समर्थको ने घर में घुसकर की फायरिंग

0
139

goliफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम अददुपुर निवासी होतेलाल लाल के घर बीती रात दबंगो ने घुसकर फायरिंग कर दी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच करने की बात कह रही है|

[adrotate banner="3"]

होतेलाल की पत्नी रीना ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है की वह अपने बच्चो के साथ घर में सो रही थी पति होतेलाल खेतो पर सो रहे थे| तभी गाँव के ही प्रधान के तीन समर्थक आये और उन पर टूट पड़े| जब चीखपुकार की तो उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया| दाल गलते ना देख उन्होंने घर के अन्दर फायरिंग कर दी| तीनो आरोपी मौके से चम्पत हो गये| रानी का कहना है की यह सब प्रधानी के चुनाव को लेकर हो रहा है|
थानाध्यक्ष ने बताया की तहरीर दी गयी है| जाँच कराकर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]