प्रधान के भाई व मनरेगा मजदूरों के साथ पूर्व प्रधान की मारपीट

0
172

mnrewgaफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दोखा निवासी पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधान के भाई में नाली बनाने के विवाद में मारपीट हो गयी| प्रधान के भाई ने मनरेगा का काम कर रहे मजदूरों ने भी पूर्व प्रधान पर मारपीट करने का आरोप लगाया| प्रधान के भाई ने पूर्व प्रधान के खिलाफ तहरीर दी | लेकिन बड़ा में दोनों पक्षों में समझौता हो गया|

[adrotate banner="3"]

पूर्व प्रधान के भाई अमित कुमार ने आरोप लगाया की उनके भाई प्रधान राहुल कुमार की तबियत खराब थी| जिस कारण वह सुभानपुर में हो रहे नाली निर्माण की देखरेख के लिये गया था तभी वहां पूर्व प्रधान विनोद कुमार पुत्र शिवसिंह ने पहले उनके घर की तरफ से नाली का निर्माण कराने के लिये कहा| तो अमित ने मना कर दिया और कहा कि नाली एक तरफ से बनेगी| जिस पर पूर्व प्रधान ने उन्हें और काम कर रह मनरेगा मजदूरो को भी जमकर पीट दिया|

घटना के सम्बंध में अमित ने थाने में तहरीर दी| अमित और पूर्व प्रधान ने बताया कि उन लोगो में समझौता हो गया है| अमित ने बताया कि उन्होंने हल्का इंचार्ज रामोतार को जानकारी दे दी है| दरोगा रामोतार ने बताया की उन्हें समझौता होने की कोई जानकारी नही है|

[adrotate banner="2"]