प्रधान की सोच ने बदली सिरोली गाँव की तस्वीर, प्रोजेक्टर से सरकार की योजनायें देखतें है ग्रामीण

0
157

फर्रुखाबाद:(दीपक-शुक्ला) सुविधा और सोच, समरसता और समन्वय कैसे किसी गांव की दशा और दिशा बदल सकते हैं| इस बदले हुए गाँव की बदलती तस्वीर यदि आपको देखनी है तो आपको जिला मुख्यालय से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर विकास खंड मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत सिरोली में जाना होगा| यहाँ पर बना पंचायत घर देखने लायक है| जिसमे बैठने के बाद लगता ही नही की गाँव में हैं| पंचायत घर किसी बड़े विभाग के सभागार जैसा लगता है| ग्रामीण प्रोजेक्टर पर सरकार की योजनाओं को सुनते और समझते हैं|
दरअसल सिरोली में विकास की एक नई इबारत देखने को मिली| पंचायत घर, ओपन जिम, सुन्दर विद्यालय, टहलने के लिए आदर्श पार्क, पुलिस चौकी, सामुदायिक शौचालय लोगों को एक बार उसकी तरफ आकर्षित करते है| विगत 24 सितंबर 2018 को तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दुबे नें कायाकल्प योजना के तहत प्रधान अंजली यादव पत्नी सतेन्द्र यादव के प्रयास से बने पंचायत घर का लोकार्पण किया गया| प्रधान पति सतेन्द्र यादव नें बताया कि ग्रामीणों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओ के बारे में जानकारी देनें के लिए पंचायत घर में एक प्रोजेक्टर लगाया गया है| जिसमे बैठकर अधिकारी ग्रामीणों के साथ बैठक कर सकते है|
पंचायत घर को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये गयें है| दीवार पर लगा ग्राम सभा का लोगो और खूबसूरती बढ़ता है| ग्रामीणों को सुबह शाम टहलने के लिए सुन्दर पार्क का निर्माण हो रहा है| पार्क में ही व्यायाम के लिए ओपन जिम लगायी गयी है| जो लोगों की सेहत के लिए एक बेहतर विकल्प है| इसके साथ ही ग्राम पंचायत के विद्यालय भी बेहतर किये गये हैं|
ग्राम सभा में 22 गाँव आते है| 2011 की जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या 18600, जिसमे पुरुष 9933 व महिला 8667 हैं| गाँव में कुल 3031 परिवार है| प्राथमिक विद्यालय 15 व उच्च प्राथमिक विद्यालय 04 हैं|
निवर्तमान प्रधान पति सतेन्द्र यादव नें बताया कि गाँव में कुछ बेहतर करने की सोच नें गाँव के पंचायत घर, सिरोली चौराहे पर एक बड़ा पार्क और एक पुलिस बूथ बनाकर दिया| जिससे आज ग्रामीण इसका लाभ ले रहे है| सरकार की योजनाओं को पंचायत घर में लगे प्रोजेक्टर से दिखाया जाता है|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]