प्रधानी की रंजिश में फायरिंग

0
212

फर्रुखाबाद:(कम्पिल) बीते दिनों प्रधानी की रंजिश में हुई गोलीबारी के लगभग 1 सप्ताह के बाद ही दोबारा दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और फायरिंग हो गयी| पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी है |

[adrotate banner="3"]

प्रधानी की रंजिश में बीते 15 अगस्त के दिन दो पक्ष आमने सामनेआ गये थे। जिसमें ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई थी। पुलिस ने प्रधान सनी ठाकुर व उसके भाई मनी ठाकुर सहित 4 लोगों पर कई धाराओ के मुकद्दमा दर्ज किया था। जिसमे एक पक्ष ने वर्तमान प्रधान सनी ठाकुर पर मारपीट करने और फायरिंग का आरोप लगाया था।मंगलवार को फिर से 1 पक्ष ने आरोप लगाया कि खेत देखकर घर बापस लौट रहे थे उसी समय बर्तमान प्रधान सनी ठाकुर का पिता अजयकुमार उर्फ बबलू मोटरसाइकिल पर अपने 2 अज्ञात साथियो के साथ बैठ कर आया और फायरिंग कर दी। उनका कहना है कि बीते दिनों दर्ज हुये मुकदमे में फैसला करने का दबाब बना रहे है।

थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि फायरिंग हुई है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

[adrotate banner="2"]