प्रधानाध्यापक के घर हुई लाखो की चोरी से शिक्षको में आक्रोश

0
121

vjay-bahdur-yadavफर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज के ग्राम गिर्द प्राथमिक विधालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के घर बीते 3 अक्टूबर को लाखो की चोरी हुई थी|पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराने के बाद कार्यवाही नही की| जिससे शिक्षको में आक्रोश है|

[adrotate banner="3"]

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता विजय बहादुर यादव के नेतृत्व में शिक्षक बीएसए कार्यालय के निकट एकत्रित हुये| जंहा उन्होंने ग्राम अताईपुर निवासी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार पुत्र राजेन्द्र के घर हुई चोरी की घटना का कड़ा विरोध किया| सबसे जादा आक्रोश पुलिस कार्यवाही पर किया गया| संगठन ने यह भी चेतावनी पुलिस को दी है कि यदि शिक्षक के घर हुई चोरी का खुलासा 14 नवम्बर तक नही होता है तो 15 नवम्बर से धरना प्रदर्शन किया जायेगा| यह ज्ञापन भी एसपी को दिया गया|

वही संगठन ने 7 माह से एमडीएम कन्वर्जनकास्ट एवं रसोइया मानदेय ना मिलने के सम्बन्ध में भी आक्रोश व्यक्त किया है| जबकि बीएसए को पूर्व में ही अवगत कराया जा चुका है|

[adrotate banner="2"]