प्रधानाध्यापक की जेब में खंड शिक्षा अधिकारी

0
125

फर्रुखाबाद: कमालगंज क्षेत्र के ग्राम सिंयापुर के प्राथमिक विधालय में इस समय सब कुछ ठीकठाक नही चल रहा है| प्रधानाध्यपक के विधालय आने का तरीका भी अजीब सा ही है| इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जब प्रधानाध्यापक से की तो उन्होंने कह दिया की उनका कुछ नही होगा अधिकारी उनकी जेब में है| जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है|

[adrotate banner="3"]

दरअसल विधालय के प्रधानाध्यापक आदर्श कुमार की पत्नी भी उसी विधालय में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात है| लेकिन वह भी पिछले एक महीने से अधिक समय से विधालय में नही आ रही है| ग्रामीणों ने बताया की हेडमास्टर का आलम यह है की वह दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच ही विधालय आते है और कुछ समय के बाद हस्ताक्षर करने के उपरान्त विधालय से पलायन कर जाते है| जिससे बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है| बेसिक शिक्षा अधिकारी से इस सम्बन्ध में शिकायत की गयी है| यह भी बताया गया है की हेडमास्टर सभी अभिलेख अपने ताले में बंद रखते है| इसके बाद जब ग्रामीणों ने उनसे कहा तो हेडमास्टर ने कह दिया की उनका कुछ नही नही हो सकता| खंड शिक्षा अधिकारी उनकी जेब में है| कार्यवाही क्या होगी या अभी तक अध्यापक जो करता रहा उस पर क्या दंड दिया जायेगा यह देखने का विषय है|
इस सम्बन्ध खंड शिक्षा अधिकारी सुमित वर्मा ने बताया की मामले के सम्बन्ध में जाँच की जायेगी|

[adrotate banner="2"]