फर्रखाबाद:फर्रुखाबाद के नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य को इतना परेशान किया गया कि उन्होंने मौत को गले लगा लिया। उनकी आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आज विद्यालय प्रांगण से उप प्रधानाचार्य, शिक्षक व लिपिक को गिरफ्तार किया।
[adrotate banner="3"]
बीते महीने ही जवाहर नवोदय विद्यालय, मोहम्मदाबाद के प्रधानाचार्य किशोर त्रिपाठी ने आत्महत्या कर ली थी। उनके सुसाइड नोट के आधार पर दर्ज मुकदमे में आज पुलिस ने उपप्रधानाचार्य (वर्तमान प्रभारी प्रधानाचार्य) राकेश त्रिपाठी, शिक्षक मनोज कुमार व लिपिक एनके अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रधानाचार्य किशोर त्रिपाठी जनपद उन्नाव के थाना पुरवा के ग्राम रायपुर के निवासी थे। उनकी पत्नी भोपाल के जवाहर नवोदय विद्यालय रायसेन की प्रधानाचार्या हैं।
[adrotate banner="2"]


