प्रधानमंत्री की शव यात्रा निकाल भाजपा के युवा नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

0
104

FARRUKHABAD : केन्द्र सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर चल रहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पन्डाबाग से लेकर चौक तक प्रधानमंत्री की शवयात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। चौक पर ही उनकी अर्थी को आग लगा दी।

[adrotate banner="3"]

पान्डेश्वरनाथ मंदिर में शाम तकरीबन पांच बजे भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के नेता एकत्रित हुए और शव यात्रा को नारेबाजी के साथ आगे बढ़ाया। धीरेन्द्र वर्मा शव के आगे मटकी लेकर चल रहे थे। पूरे कार्यक्रम में सबसे अधिक भीड़ जुटाने में युवा मोर्चा के दावेदार अजीत महाजन की दमखम ठीकठाक नजर आयी। इस दौरान महाजन ने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार के विरोध में और भ्रष्ट मंत्रियों को निष्कासित करने के लिए भाजपा लगातार प्रदर्शन कर रही है। जिसमें युवा वर्ग का योगदान सराहनीय है।

bjp[bannergarden id=”8″]

भाजपा नेता प्रदीप सक्सेना ने वर्तमान सरकार को भ्रष्टाचार का पर्याय बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा संदेश राजपूत ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की सरकार कहा। शशांक शेखर मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठी चार्ज युवाओं के जोश और जुनून के प्रति सरकार की घृणित मानसिकता है। अब युवा चुप नहीं बैठेगा।

[bannergarden id=”11″]

चौक पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रधानमंत्री की चिता को आग लगा दी और जमकर भड़ास निकाली। पूरे मामले में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद के लिए bjp1अपनी अपनी ताकत अजमाते हुए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता देखे गये। इस दौरान विमल कटियार, सुमन सक्सेना, संजय गर्ग, दिलीप भारद्धाज, राजीव राठौर, प्रवीन दुबे, राजीव चौहान, अजयपाल, अश्वनी, उमेश राठौर, आयुष, रवी टन्डन, देवेन्द्र वर्मा, विमल कटियार, संजय, अश्वनी दीक्षित, यतेन्द्र राठौर, गोपाल सक्सेना, रंजीत, विमल कटियार आदि मौजूद रहे।

रमा कनौजिया कार्यकर्ताओं की भीड़ न देख बैरंग वापस
पान्डेश्वरनाथ मंदिर के पास चार बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को इकट्ठा होने के निर्देश जारी किये गये थे। इसकी सूचना रमा कनौजिया को भी दी गयी थी। तभी साढ़े चार बजे रमा कनौजिया जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर bjp jahanganjपहुंची तो वहां गिने चुने ही कार्यकर्ता दिखायी दिये। जिससे वह नाराज होकर वापस लौट गयीं।

भाजपा युवा नेताओं ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन
फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने जहानगंज मुख्य मार्ग पर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। कई घंटे जाम के बाद भाजपाइयों ने जाम खोला।

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता शैलेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में अन्य युवा जहानगंज मुख्य मार्ग पर एकत्रित हुए और केन्द्र सरकार की भ्रष्ट नीतियों के चलते बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। काफी समय बाद स्थानीय प्रशासनिक लोगों के समझाने पर भाजपाइयों ने जाम खोला। इस दौरान जितेन्द्र सिंह, डा0 मुकेश, आलोक शर्मा, सोनू, श्रीकृष्ण वर्मा, राजा पालीवाल, अजय राजपूत आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]