प्रदेश से साफ हुई तो देश से भी साफ हो जाएगी बीजेपी:ममता बनर्जी

0
117

लखनऊ:यूपी के विधानसभा चुनाव 2022 में सपा  का समर्थन कर रही तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को लखनऊ में संबोधित करने के साथ ही समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। इस दौरान अखिलेश यादव के सामने ही उनके निशाने पर भाजपा की सरकार रही। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलने के साथ ही भाजपा को उत्तर प्रदेश के बाहर करने का आह्वान किया।ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ ही केन्द्र में भाजपा की सरकार झूठ के सहारे टिकी है। भाजपा को चुनाव में जाने से पहले हाथरस कांड पर माफी मांगनी चाहिए। भाजपा की सरकार ने कोविड से मरे लोगों के शवों को गंगा नदी में फेंक दिया था। यह शव बहकर पश्चिम बंगाल के मालदा तक पहुंचे थे। भाजपा को बताना होगा कि कितनी लाश गंगा नदी में फेंकी है। भाजपा इस काम पर पहले माफी मांगे फिर वोट मांगे। उत्तर प्रदेश में बहुत सारे लोग फर्जी एनकाउंटर में बहुत लोग मारे गए हैं।

[adrotate banner="3"]

ममता बनर्जी ने कहा कि लखनऊ बुलाने के लिए भाई अखिलेश यादव जी का शुक्रिया। इन्होंने पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश में अच्छा रिश्ता कायम किया है। यह तो काफी मुश्किल समय में भी मैदान में डटे हैं। सरकार तो यहां पर भाजपा की रैली करा रही है लेकिन हम लोगों की रैली नहीं चलेगी। हम और अखिलेश रैली करते तो कोरोना आ जाता है। अखिलेश यादव ने बंगाल में हमारी मदद की थी। आप लोग सपा को जीत दिलाइए। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उत्तर प्रदेश से गई तो देश से साफ हो जाएगी। मैं आप सभी से समाजवादी पार्टी का समर्थन करने और उन्हें जीत दिलाने और भाजपा को हराने का आग्रह करती हूं। भाजपा के झूठे वादों के झांसे में न आएं।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस दौरान ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की। अखिलेश ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी लेकिन वे लोग ममता दीदी को नहीं हरा पाए। वह तो कोलकाता से लखनऊ आई हैं लेकिन भाजपा के लोग खराब मौसम बताकर दिल्ली से यूपी नहीं आ सके। इस बार भाजपा का झूठ का जहाज उत्तर प्रदेश में नहीं उतर पाएगा।

[adrotate banner="2"]