सपा प्रदेश सचिव नें बूथ स्तर पदाधिकारी के कसे पेंच

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के प्रदेश सचिव नें महानगर संगठन की समीक्षा बैठक कर बूथ स्तर पदाधिकारी के पेंच कसे | आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी पदाधिकारियों को तेजी के साथ लगनें के निर्देश दिये| बैठक में कहा कि बूथ मजबूत होगा तभी जीत मिलेगी|
प्रदेश सचिव मन्दीप यादव व लोकसभा के प्रभारी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने सपा के जिला कार्यालय आवास विकास पर महानगर के बूथों की समीक्षा की|
प्रदेश सचिव ने कहा कि जब तक हमारा बूथ मजबूत नही होगा तब तक हमारी लड़ाई अधूरी है| उन्होंने कहा ,कि हमारी लड़ाई इस देश की सबसे मक्कार पार्टी भारतीय जनता पार्टी से है| इनका सामना हम तभी कर पाएंगे जब बूथ पर मजबूत होंगें, बूथ कार्यकर्ताओं को बूथ की तकनीक को बारीकी से समझाया। पार्टी प्रत्याशी डा. नवल किशोर शाक्य के समर्थन में जुट जाने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
लोकसभा प्रभारी विनीत कुशवाह ने कहा कि सपा का एक एक कार्यकर्ता दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं से कम से कम 100 गुना तागतभर है बस जरूरत है कि ईमानदारी से कार्यकर्ता जुट जाएं क्योंकि समय नही रह गया है| लगभग 6 तारीख से आचार संहिता लग जायेगी| अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्र ने की| महानगर के बूथों के लिए महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव को महानगर के बूथों का प्रभारी नियुक्त कर बचे हुए सभी बूथों को 7 दिन के अंदर पूर्ण करनें के निर्देश दिये| प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव व महासचिव जहान सिंह लोधी ने भी विचार रखे |
पूजा कठेरिया, रफी अहमद, कमल हसन, कुलदीप भारद्वाज,अमित यादव,बीना शर्मा, सुरेंद्र यादव,ऋषी अवस्थी, अफजल खान, अतुल वर्मा, खुर्शीद अहमद,अमन भारद्वज, अमित यादव, रवि कुमार बाल्मीक, ओम प्रकाश शर्मा, अभिषेक गिहार, विवेक सक्ससेना, मनोज कुमार गौड़ आदि रहे।