यूपी में 74 प्लस का संकल्प लेकर चल रही भाजपा:जेपी नड्डा

0
138

फर्रुखाबाद:यूपी लोकसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपनी पार्टी को बाहुबली बताने का प्रयास किया| उन्होंने कहा की सूबे में इस बार पार्टी 74 प्लस के फार्मूले पर काम कर रही है|
स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मदाबाद हबाई पट्टी पर उतरे और कार द्वारा नगर के ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हॉउस में पंहुचे जंहा उन्होंने लोकसभा के पांचो विधायक के साथ ही साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष मानमेंद्र सिंह व लोकसभा संयोजक व प्रभारियों के साथ बैठक की| इसके बाद ही उन्होंने सभी को चुनाव में तेजी लाने के निर्देश दिये|
वह मीडिया से बात करने से बचते नजर आये| उन्होंने कहा की बीजेपी यूपी में 74 प्लस के फार्मूले पर काम कर रही है| कार्यकर्ता लोगों के समर्थन को ईबीएम तक लेकर जायें|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]