प्रदेश में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी

0
117

खनऊ:मार्च-अप्रैल माह से शुरू होने वाली गर्मी इस वर्ष मई के आने के बावजूद भी कही दिखाई नहीं दे रही है,बादलों की आवाजाही और पछुआ हवाओं के साथ तापमान अब तक सामान्य से कम पर दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन रविवार को पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में छुटपुट बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में फिर अमूलचूल परिवर्तन हो सकता है।

[adrotate banner="3"]

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके अलावा पश्चिमी हवाएं भी लगातार जारी है। इसके चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री तक कम पर ही दर्ज हो रहा है। अब भी धूप के साथ बादलों की आवाजाही बनी हुई है। अगले दो दिनों तक तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली से जुड़े पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छुटपुट बारिश होगी और अगले सप्ताह तक पश्चिमी हवाओं का असर भी प्रदेश भर में बना रहेगा।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा लखनऊ और आसपास के जिलों में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार साल 2023 का पहला चक्रवात तूफान है जो आठ मई तक बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो सकता है। इसका नाम मोचा रखा गया है। इसकी शुरुआत सात मई से होने की संभावना है लेकिन नौ मई तक यह बंगाल की खाड़ी की तरफ आ सकता है। इसके साथ ही 10 से 11 मई के दौरान इसका रुख बदलेगा इसमें और तीव्रता आने की सम्भावना है। इसका असर पश्चिमी बंगाल और ओडिशा की तरफ भी हो सकता है। इसके साथ ही देश में छह बादल का सिस्टम पहले से काम कर रहा है। चक्रवाती हवा के मिलने से इसका असर उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम वर्षा के तौर पर देखने को मिल सकता है।

[adrotate banner="2"]