प्रदेश में अगले चार द‍िनों में बार‍िश की आसार

0
180

लखनऊ:तेज हवाओं के साथ तापमान में उतार चढाव जारी है। मौसम विभाग ने 18 और 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में छिटपुट बारिश के आसार जताए हैं। आंतरिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार 17 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।इसके चलते पहाड़ से चलकर आने वाली हवा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है। हालांकि अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहेगी। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।देश भर में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान झांसी में 41.1 डिग्री सेल्सियस और सुल्तानपुर और फुरसतगंज में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़त जारी है। सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 18 डिग्री सेल्सियस और कानपुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]