प्रदेश प्रभारी के सामने व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष के नाम को लेकर रार

0
161

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) की बैठक सम्पन्न हुई| जिसमे नगर अध्यक्ष के मनोनयन पर विचार किया गया| प्रदेश प्रभारी नें व्यापारियों से सुझाव मांगे तो व्यापारी आपस में ही तकरार हो गयी|
शहर के तिकोना स्थित जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल के आवास पर आहूत की गयी व्यापार मंडल की बैठक में पंहुचे संगठन के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा नें नगर कमेटी के विषय में संगठन पदाधिकारियों से मंथन किया| इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से नामों के विषय में सुझाव माँगा| कुछ व्यापारियों ने लिंजीगंज के व्यापारी नेता कमलेश गुप्ता के नाम की चर्चा की| लेकिन कई व्यापारियों नें विरोध कर दिया और कहा कि वह व्यापार मंडल के पास तब आते है जब वह खुद समस्या में होते हैं| वह नगर अध्यक्ष के लायक नही है उन्हें लिंजीगंज में ही रहने दें|
उसी दौरान बंटी सरदार नें पुन्नी शुक्ला का नाम आगे किया तो उसका कायमगंज के व्यापारी जिला महामंत्री नेता मनोज कौशल नें विरोध कर दिया| मनोज नें कहा कि वह व्यापारी कम कांग्रेसी जादा है| उनका शरीर भी कमजोर हो गया है| जिस पर बंटी सरदार और व्यापारी नेता इस्लाम चौधरी पुन्नी शुक्ला के समर्थन में आ गये| उन्होंने कहा कि वह व्यापार मंडल में सबसे जादा सक्रिय रहते है| इसके बाद मनोज रस्तोगी उर्फ पप्पू कोल्ड वालों व नगर महामंत्री के लिए विवेक उर्फ विक्की सारस्वत का नाम पर सहमती बनी|
प्रदेश प्रभारी ने बताया कि वह सरकार से करोना काल में जिन व्यापारियों की मौत हुई उनके लिए सरकार से 10 लाख रूपये आर्थिक मदद करे| जहां प्रदेश में शनिवार-रविवार काला दिन है उसको हटाया जाए अन्यथा शनिवार और रविवार को ऑनलाइन खरीद पर भी रोक लगाई जाए|
फतेहगढ़ अध्यक्ष अल्लादीन, महामंत्री चमन, जिला महामंत्री प्रमोद जैन, संगठन मंत्री अमित सेठ, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रभात कटियार, जिला मंत्री डॉ० पीएन सक्सेना आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]