प्रदेश अध्यक्ष पद संभालते ही शिवपाल ने रामगोपाल के भांजे पर चलाया ‘डंडा’, पार्टी से किया बाहर

0
143

shivpal-yadav-statement_03_06_2015नई दिल्ली:समाजवादी पार्टी में चाचा-भतीजे की लड़ाई अभी पूरी तरह शांत होती नहीं दिख रही। पार्टी में यूपी का प्रदेश अध्यक्ष पद संभालते ही शिवपाल यादव ने डंडा चलाया है। उन्होंने एमएलसी अरविंद यादव को पार्टी से बाहर कर दिया है।

[adrotate banner="3"]

बता दें कि अरविंद यादव रामगोपाल यादव के भांजे हैं। अरविंद यादव पर जमीनों पर अवैध क़ब्ज़ों का आरोप हैं। जनपद मैनपुरी के विधान परिषद सदस्य अरविन्द प्रताप यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह के विरोध में असम्मानजनक एवं अमर्यादित टिप्पणियां करने, पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त रहने तथा अनुशासनहीन आचरण के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया गया है। यादव कुनबे में कलह के वक्त रामगोपाल यादव जहां अखिलेश के पक्ष में खड़े थे, वहीं शिवपाल रामगोपाल के विरोध में थे। बताया जा रहा कि शिवपाल का यह निर्णय उसी चिढ़ का नतीजा है, जो उन्होंने यूपी प्रदेश अध्यक्ष पद संभालते ही लिया।

[adrotate banner="2"]