प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों का मौन धरना

0
226

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कांग्रेसियों ने ज्यादती का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने झूठे आरोपों में उनके प्रदेश अध्यक्ष को जेल भेज दिया है| जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है|
नगर के टाउन हाल स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया| कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाकर कांग्रेस के जनसेवा अभियान को कुचलना चाहती है, पर कांग्रेस का हर सिपाही जनसेवा के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि  फर्जी मुकदमे में फंसा कर प्रदेश अध्यक्ष को जेल भेजा गया है। कहा कि हमें न्याय पालिका पर भरोसा है। प्रदेश सरकार गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक कायरता का परिचय दे रही है।
पूर्व प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, नगर अध्यक्ष जीशान कुरैशी, बसीमुज्जमा खां, डॉ० अरुण अग्निहोत्री, वरुण त्रिपाठी आदि रहे| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]