प्रदेश अधिवेशन में हिस्सा लेंने जायेंगे 200 छात्र

0
115

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के प्रदेश अधिवेशन में जनपद के 200 छात्र हिस्सा लेने| इसके लिये रणनीति बनायी गयी| इसके लिये नगर अधिवेशन प्रमुख भी बनाये गये|

[adrotate banner="3"]

शहर के जटवारा स्थित नगर सहमंत्री रोहित शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में जिला प्रमुख सौदान सिंह ने अभी अधिवेशन प्रमुखों को निर्देश दिये कि सभी विधालयों में जाकर छात्रों से सम्पर्क करेंके उन्हें अधिवेशन में चलने के लिये तैयार करेंगे| सहजिला प्रमुख आलोक बिहारी शुक्ला ने कहा कि 21 दिसम्बर को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगवाने को लेकर चर्चा होगी|

सह विभाग प्रमुख अभिषेक वाथम ने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता सभी विधालयों में जाकर सम्पर्क करे और आगामी 12 जनवरी से 23 जनवरी तक युवा पखवारे की तैयारी करे| वही अबैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटरों को भी बंद किया जाये नही तो संगठन आन्दोलन करेगा| इस दौरान शिवम कुशवाह, दिलीप सोमवंशी, दिलीप राठौर, अनुराग शुक्ला, सचिन, हिमांशु राहुल शर्मा, आकाश गौतम, राहुल शाक्य आदि रहे|

[adrotate banner="2"]