प्रथम तिलक बसिष्ट मुनि कीन्हा। पुनि सब बिप्रन्ह आयसु दीन्हा

0
214

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) प्रथम तिलक बसिष्ट मुनि कीन्हा। पुनि सब बिप्रन्ह आयसु दीन्हा क भगवान राम के राज्याभिषेक के समय दोहराया गया। वनवास की अवधि पूरी कर वापस अयोध्या लौटे भगवान राम का अयोध्यावासियों ने जोरदार स्वागत करते हुए आरती उतारी और उन्हें राजगद्दी पर बैठाया। घर-घर में घी के दिए जलाए गए।
बीती रात श्री मधु रामलीला मंडल बीबीगंज में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसके तहत राम-रावण युद्ध के बाद रावण के धराशायी हो जाने के बादर भगवान राम लंका पहुंचे, जहां लंकावासियों ने भी भगवान राम का स्वागत किया। वनवास की अवधि पूरी हो जाने के बाद पत्नी सीता व छोटे भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या के लिए चल दिए। राम के वापस अयोध्या आने की जानकारी पाकर अयोध्यावासी खुशी से झूम उठे। भाई भरत व शत्रुघ्न समेत अन्य लोग राम के आने पर उनके स्वागत की तैयारियां शुरु कर दी। अयोध्या के बाहर ही लोग स्वागत के लिए आकुल दिखाई दिए। राम, लक्ष्मण व सीता के पहुंचते ही अयोध्यावासियों ने उनकी आरती उतारी। पूरी अयोध्या के घरों में घी के दिये जलाए गए। भाई भरत व शत्रुघ्न ने भगवान राम को राजगद्दी पर बैठाकर राज्याभिषेक किया। भगवान राम ने दरबार में अपने सभी भाइयों को अपने साथ ही बैठा लिया।राज्याभिषेक में भाजपा नेता सचिन सिंह यादव के साथ ही कमेटी के अध्यक्ष कुंवरपाल, महामंत्री मयंक मिश्र, कोषाध्यक्ष महावीर शाक्य, प्रांजुल मिश्रा आदि नें आरती उतारी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]