प्रतियोगिता की दौड़ में सौरभ व अनुजी रहे अब्बल

0
205

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को बद्री विशाल पीजी कालेज के 58 वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ हो गया| जिसमे प्रथम दिवस को लम्बी कूद, दौड़, गोला फेंक आदि का आयोजन हुआ|
प्रतियोगिता अध्यक्षता सपा नेता डॉ० जितेन्द्र यादव व मुख्य अतिथि डॉ० अनीता रंजन व कालेज प्रबन्धक विनोद कुमार दुबे की मौजूदगी में हुई| जिसमे 1500 मीटर दौड़ में बीए प्रथम के छात्र सौरभ कुमार व बालिका वर्ग में बीए प्रथम की छात्रा अनुजी देवी पहले पायदान पर रहीं| 100 मीटर छात्र वर्ग में एमए प्रथम वर्ष के मोहित मिश्रा, छात्रा वर्ग में एमए द्वितीय की शिवा कुमारी, लम्बी कूद में एमए प्रथम के मोहित मिश्रा, छात्रा वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की संगीता प्रथम रही|
गोला फेंक में छात्र वर्ग में एमए प्रथम के आकाश कुमार व छात्रा वर्ग में ऋचा मिश्रा, 400 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष के सौरभ कुमार, बीए द्वितीय की दीक्षा यादव नें बाजी मारी| प्राचार्य डॉ० सीडी यादव, डॉ० माधुरी दुबे, प्रो० राहुल , डॉ० रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ० जयश्री मिश्रा, डॉ० रंजना सिंह, डॉ० रजनी रानी, डॉ० अर्चना पाण्डेय, डॉ० प्रभात सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]