जनपद की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

0
101

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में वाईजेकेवीएस क्लब द्वारा जनपद की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया |
मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल जी ने भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में यशश्वी दीक्षित ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर एवं उन्नति गुप्ता ने कीपैड पर देशभक्ति धुन बजाकर सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात नगर फर्रुखाबाद के उन प्रतिभावान हस्तियों का एक दूसरे से परिचय कराया गया जिन्होंने अपनी कढ़ी मेहनत से शहर एवं समाज का नाम रोशन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सम्मान पाने वालों में शहर के नवोदित कलाकार् जो कि कला, साहित्य, रंगमंच, सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब, स्केच आर्ट, मॉडलिंग, नृत्य, खेलकूद, बॉक्सिंग, क्रिकेट, लेखन, काव्य, गीत संगीत आदि के द्वारा उत्कृष्ट योगदान दे रहे को सम्मानित किया गया। आयोजक संजीव बाथम ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर की उन प्रतिभाओं को सभी लोगों के सामने लाने का है| कार्यक्रम की व्यवस्था अनुराग कनौजिया, राहुल वर्मा, अभिषेक गुप्ता, धीरज बाथम, गौरव कश्यप, सौरव शुक्ला, प्रदीप बाथम, हर्षित गुप्ता, विकास कश्यप ने देखी| संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]