पोस्टर हटानें के विवाद में हुई मारपीट में मुकदमा, पीड़ित के घर में पुलिस तैनात

0
148

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रधान प्रत्याशी के मकान पर लगे पोस्टर हटानें के विवाद में हुई मारपीट में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है| वहीं विवाद की आशंका को देखते हुए पीड़ित पक्ष के घर पर पुलिस तैनात कर दी गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुसौर निवासी रामबाबू  पुत्र जौहरी नें गाँव के ही जगपाल पुत्र अमर सिंह, शिवम पुत्र कश्मीर, गुडू पुत्र मुन्नू, अतुल पुत्र सीताराम के खिलाफ  धारा 323, 504, 506, 336, 427 व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था| विवेचना सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा कर रहें है|  पीड़िता पक्ष दहशत में है| जिसके चलते उसके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है| लेकिन उसके बाद भी गाँव में दहशत का माहौल है

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]