पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मौसेरे भाई को मृतक के परिजनो ने नाटकिय ढंग से गिरफ्तार कराया

0
104

रूपये की खातिर मौसेरे भाई ने जवाहर लाल की थी हत्या:

[adrotate banner="3"]

कायमगंज (फर्रुखाबाद): पैसो की खतिर मौसेरे भाई ने मां की तेहरवी का निमंत्रण देने गये युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। शव को मैनपुरी जनपद के थाना बिछुवा क्षेत्र से पुलिस ने बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम हाउस में शव को देखने पहॅुचे मौसेरे भाई को मृतक के परिजनो ने नाटकिय ढंग से गिरफ्तार करा दिया। मृतक के भतीजे बुधपाल ने मौसेरे भाई रामसरन सहित तीन लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी फकीरे लाल की पत्नी बिठोली देवी का 12 दिन पूर्व देहान्त हो गया था। जिनकी शुक्रवार को तेहरवी थी। तेहरवी का सामान खरीदने सोमवार को जवाहरलाल कायमगंज आया था। उसके साथ उसका मौसेरा भाई रामसरन भी साथ आया हुआ था। कायमगंज से ही दोनो लोग अपनी रिश्तेदारी में निमंत्रण कार्ड देने के लिये निकल गये। उसके बाद जवार लाल जब घर वापस नही लौटा तो परिजनो को चिन्ता हुई। परिजनो ने जवार लाल की चारो तरफ खोजवीन की पर उनका कही पता नही लगा था। जवाहरलाल का रूपया व जेवर रामसरन के पास ही रहता था इसीलिए रामसरन ने जवाहरलाल की गोली मार कर हत्या कर दी। बिछुवा थाना पुलिस ने हत्या रोपी रामसरन उसका पुत्र रामतीरथ व एक अन्य साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जवाहरलाल के भतीजे बुधपाल ने बताया कि चाचा के मौसेरे भाई रामसरन का मेरे पास फोन आया था फोन पर मुझसे कहा कि तुम्हारे चाचा जवाहरलाल को मैने दे दिया है। और वह घर वापस चले गये है। इसी बात से शक पैदा हो गया था।

[adrotate banner="2"]