पोस्टमार्टम से युवती की हत्या की गुत्थी उलझी

0
190

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) खेत में युवती का शव मिलने पर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के डाक्टर की माने तो युवती की हत्या करीब 36 घंटे पहले हुई हैं। गला दबा कर युवतीकी हत्या करने के बाद उसके शव को फेंका गया है। हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी हुई है। जिस कारण उसके शरीर पर करीब चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम में 36 घंटे पहले मौत होने की बात कहीं जा रही है, वहीं युवती की बहन अंजना रविवार सुबह दस बजे बहन वंदना के घर से दवा लेने की जाने की बात कह रही है। इन दोनों में भिन्नता है। युवती के बहन के बयान और पोस्टमार्टम डाक्टर के बताने से युवती की हत्या की गुत्थी उलझ गई है। इस कारण पुलिस अन्य बिंदुओं को लेकर भी जांच कर रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]