फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) खेत में चरनें गयी गाय की संदिग्ध हालत में मौत हो
गयी| ग्रामीणों नें दूसरे समुदाय के कुछ लोगों पर गाय की गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया| लेकिन पोस्टमार्टम में गोली लगनें की पुष्टि नही हुई | लेकिन जाँच के लिए उसका बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है|
दरअसल ग्राम बलीपट्टी रानीगाँव में बीते गुरुवार की शाम को गुड्डी देवी पत्नी विमल कुमार नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि उनकी गाय कटरी में चरनें गयी थी| उसका बच्चा घर पर था| शाम को जब गाय वापस नही आयी तो उसकी तलाश की गयी| तो गाय दूसरे समुदाय के लोगों के घर के निकट मृत पड़ी मिली| गाय के कुन्हे के पास चोट का निशान भी मिला| गाय मालिक नें गाय की गोली मारकर हत्या करनें का आरोप लगाया| जिसके बाद सीओ रविन्द्र नाथ राय, थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल, एएसआई कमलेश राजपूत, एसआई उदयवीर व अमृतपुर प्रधान सचिव देव तिवारी, बलीपट्टी प्रधान ब्रह्मदत्त शुक्ला की मौजूदगी में गाय का पोस्टमार्टम सीवीओ नीरज गौतम, डॉ.पूनम सिंह, डॉ. मनोज शर्मा के पैनल से पोस्टमार्टम कराया | लेकिन पोस्टमार्टम में गाय की मौत का राज नही खुल सका| लिहाजा उसका बिसरा सुरक्षित की गयी है|
पोस्टमार्टम में नही खुला गाय की मौत का राज





