पोस्टमार्टम में उलझा पूर्व चेयरमैंन पुत्री की मौत का राज

0
124

DHEJ HTYAAफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी संगीता पत्नी संजीव कुमार गुप्ता उर्फ़ भूरे की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी| परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया | लेकिन पोस्टमार्टम में हत्या की गुत्थी उलझ गयी|

[adrotate banner="3"]

जनपद शहजंहापुर निवासी नगरपालिका जलालाबाद के पूर्व चेयरमैंन ओमकार नाथ गुप्ता के पुत्र मनोज ने अपनी बहन संगीता का विवाह लगभग 2003 वर्ष पूर्व कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी संजीव् गुप्ता के साथ किया था| आरोप है कि संगीता के ससुराल वाले शादी के एक वर्ष बाद से ही ससुराल वाले 50 हजार रुपया व अन्य सामान की मांग करने लगे| संगीता के भाई मनोज ने बताया कि शनिवार को सुबह उनके पास बहनोंई संजीव ने जानकारी दी की संगीता की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गयी| मौके पर पंहुचे परिजनों ने हंगामा कर दिया| आरोप लगा दिया कि संगीता की हत्या दहेज के लिये गला दबाकर की गयी|

उन्होंने थाने पंहुचकर तहरीर दी| दरोगा कौशलेन्द्र सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| लेकिन पोस्टमार्टम में हत्या की गुत्थी उलझ गयी| शव का पोस्टमार्टम डॉ० योगेंद्र मिश्रा व डॉ० ब्रजेश सिंह के पैनल ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हत्या का कारण साफ़ ना होने पर उसका बिसरा सुरक्षित कर दिया गया | पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में संगीता के पति संजीव कुमार, ससुर नवीन चन्द्र, भाई राजीव-राजेश, सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस जाँच में जुटी है|

[adrotate banner="2"]