पोलियो व मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का बहिष्कार भी करेंगे राज्य कर्मचारी

0
109

FARRUKHABAD : राज्य कर्मचारियों की हड़ताल को 5 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक न ही प्रशासन के कान पर जूं रेंगा और न ही राज्य कर्मचारियों ने जनता के काम को करने का विचार बनाया।  लोहिया अस्पताल में राज्य कर्मचारी संघ ने एक बैठक कर रणनीति बनायी। जिसमें निर्णय लिया गया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक वह हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य व पोलियो अभियान से भी बहिष्कार कर दिया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

राज्य कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक हम लोग हड़ताल जारी रखेंगे। सोमवार से मतदाता सूची पुनरीक्षण, बीएलओ कार्य में लगे कर्मचारियों को भी इसमें शामिल किया जायेगा। पल्स पोलियो भी नहीं किया जायेगा। अगर दो दिन में मांग पूरी नहीं की गयी तो दो दिन बाद रणनीति बनायी जायेगी कि लोहिया अस्पताल में इमरजेंसी भी अगर जरूरत पड़ी तो बंद कर देंगे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान राकेश सारस्वत, सुबोध कुमार तिवारी, सुरजीत, अनिल पाल, विजय सिंह, सफदर हुसैन, चन्द्र प्रकाश, अटल शुक्ला, अभिषेक, शनिदेव, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]