पैसे की दम पर सत्ता हासिल करने वाले रहे होशियार

0
143

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) क्षेत्र के ग्राम बहोरिकपुर के एक कोल्ड में आयोजित जनकल्याण सम्मेलन में पंहुचे भोजपुर विधायक ने चेतवानी देते हुये कहा की पैसे की दम पर जिन्होंने सत्ता हासिल की है अब उनके होशियार रहने का समय आ गया है |

[adrotate banner="3"]

विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जो चलता रहा वह योगी सरकार में नही चलेगा| योगी सरकार गुंडा राज और भ्रष्टाचार के खिलाफ है| उन्होंने कोटेदारो को चेतावनी दी की अभी तक जो किया वह किया लेकिन इस सरकार में गरीबो के निबाले से भ्रष्टाचार नही चलेगा| जो गरीबो को राशन नही देखा उसके खिलाफ कार्यावाही होगी| उन्होंने कहा कि जिन लोगो ने पिछली सरकारों में पैसे के दम पर सत्ता हासिल की उनके होशियार रहने का समय आ गया है|

इस दौरान विधायक के पास 61 शिकायती पत्र भी आये जिसमे पुलिस की चार शिकायतों के साथ ही साथ 57 राशन, बिजली पानी व सड़क से सम्बन्धित थी| इस दौरान फतेहचन्द्र वर्मा, प्रदीप सक्सेना, जितेन्द्र राठौर, मनोज राजपूत, सौरभ राजपूत आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]