पेड़ से बाइक टकराने से मोबाइल सेल्समैन की मौत

0
108

sels man1 फर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई कालोनी निवासी (26) वर्षीय आकाश पुत्र रामपाल मिश्रा की बाइक पेड़ से अनियंत्रित होकर टकरा गयी| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी|

[adrotate banner="3"]

बीती रात क्षेत्र के मोहल्ल्ला काजम खां स्थित ननिहाल में ममेरे भाई रिंकू व अन्नू मिश्रा ने मिलने आया आकाश रविवार देर रात बाईपास रोड बेरी तिराहे के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| सोमबार को प्रात:कुछ ग्रामीणों न आकाश की लाश पड़ी देखी तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी| सूचना मिलने पर एसएसआई मेघनाथ सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास मिले कागजात से उसकी शिनाख्त हो सकी|

पुलिस की सूचना पर मृतक आकाश के पिता रामपाल अन्य परिजनों के साथ मौके पर पंहुचे| चौकी प्रभारी शीलेष कुमार गौतम ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

[adrotate banner="2"]