पेशी के लिए मेरठ गया अपराधी फरार

0
143

25may2010-district-jailफर्रुखाबाद: पेशी पर गया शातिर अपराधी मेरठ से फरार हो गया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल मची है। अपराधी को लेकर गए सिपाहियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

[adrotate banner="3"]

जिला बागपत थाना छयरौली के गांव सिनौली निवासी कैदी सुनील कुमार पुत्र जगवीर सिंह जिला जेल में बंद है। सोमवार को उसे पेशी पर मेरठ ले जाया गया था। उसे लेकर पुलिस लाइन से सिपाही बृजेश कुमार और राकेश सचाना रवाना हुए थे। बताया जाता है कि मंगलवार को उसकी पेशी हुई। पेशी के बाद सिपाहियों को चकमा देकर वह फरार हो गया। सिपाही उसकी खोजबीन करते रहे, देर रात तक कहीं पता नहीं चला तो कैदी के फरार होने की जानकारी पुलिस मुख्यालय को दी। सिपाहियों के चंगुल से कैदी के फरार होन की सूचना मिलते ही महमके में हलचल मच गई। जेल अधीक्षक कैलाश चंद्र को प्रकरण की जानकारी दी गई। पुलिस ने कैदी के बारे में अधीक्षक से जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि कैदी सुनील पर छह मामले विचाराधीन हैं। जबकि दो मामलों में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। उसे दुष्कर्म के एक मामले में 10 साल की सजा हुई है। एसपी आरपी पांडेय का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। सिपाहियों की लापरवाही के मामले में जांच की जा रही है। सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कस्टडी से शातिर अपराधी के भागने का मामला गंभीर है।

[adrotate banner="2"]