पेरिस:आतंकियों ने बनाए बंधक, कहा- शहीदों की तरह मरेंगे!

0
96

paris_attaker3पेरिस:आज लगातार तीसरे दिन पेरिस की पुलिस 12 लोगों की हत्या कर भागे आतंकियों की तलाश में जुटी हुई है। भारी तादाद में पुलिसबल को इनकी तलाश में लगाया गया है, लेकिन आतंकी अब तक हाथ नहीं आए हैं।

[adrotate banner="3"]

आज पेरिस के उत्तर पूर्व इलाके में आज फायरिंग की खबर आई। संदिग्ध कार का पीछा करते वक्त कार में मौजूद अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के लिए हेलीकॉप्टर को भी लगाया है।

खबर ये भी है कि हमलावरों ने कुछ लोगों को बंधक भी बना रखा है। पुलिस ने हमलावरों को घेर लिया है और बंधकों को छुड़ाने की कोशिख कर रही है। उधर, आतंकियों का कहना है कि वो शहीद की तरह मरना पसंद करेंगे।

गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही तीन आतंकियों ने शार्ली ऐब्दो पत्रिका के दफ्तर पर हमला कर 12 लोगों की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हत्यारे फरार हो गए थे। हालांकि इनमें से एक आरोपी ने कल सरेंडर कर दिया, जबकि 2 आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस को शक है कि ये यमन के किसी आतंकी संगठन से जुड़े हो सकते हैं।

उसके बाद बुधवार को भी एक बार फायरिंग की गई थी। इसमें एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। वहीं पेरिस में मस्जिद के करीब एक रोस्टोरेंट में भी धमाका हुआ था। पुलिस फिलहाल हमलावरों को तलाश कर रही है।

पुलिस ने कल पेरिस में हुए हमले में शामिल दोनों भाइयों के उत्तरी फ्रांस में होने का दावा किया था। कल पेरिस के दक्षिणी इलाके में बंदूकधारी ने फायरिंग की थी। इसके बाद वो मेट्रो से फरार हो गया। इस फायरिंग में एक महिला पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक सरकारी कर्मचारी घायल हो गया।

पुलिस ने बुधवार को शार्ली एब्दो के दफ्तर में हुए हमलावरों की पहचान कर ली थी। पुलिस के मुताबिक हमलावरों के नाम सईद क्वाचि, शरीफ क्वाचि और हामिद मुराद हैं। हामिद पहले ही सरेंडर कर चुका है।

[adrotate banner="2"]