पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, नई कीमतें आज रात से होंगी लागू

0
100

petrolनई दिल्ली: बजट में सर्विस टैक्स बढ़ाने के बाद आज से आम जनता की जेब असर पड़ने जा रहा है। सर्विस टैक्स बढ़ने के बाद महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए अच्छी खबर है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो गई हैं।

[adrotate banner="3"]

पेट्रोल में 49 पैसे और डीजल की कीमतों में 1 रुपए 21 पैसे की कमी की गई है। नई कीमतें आज आधी रात से लागू होंगी। कीमतों में कटौती के बाद अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 60 रुपए और डीजल की कीमत 48.50 रुपये हो गई हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने यह फैसला किया है।

इससे पहले फरवरी माह में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की गई थी। 16 फरवरी को पेट्रोल में 82 पैसे और डीजल में 61 पैसे, जबकि 28 फरवरी को पेट्रोल कीमत में 3 रुपये 18 पैसे जबकि डीजल की कीमत में 3 रुपये 09 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।

[adrotate banner="2"]