पेट्रोल-डीजल के दाम अब रोजाना तय होंगे

0
170

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दाम अब रोजाना तय होंगे. सरकार ने कहा है कि शुरुआत में पांच शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम तय होंगे. एक मई से पुद्चेरी, विशाखापटनम, उदयपुर, जमशेदपुर और चंडीगढ़ में रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम तय होंगे.

[adrotate banner="3"]

तेल कंपनी भारत पैट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पैट्रोलियम की मांग रही है कि पेट्रोल-डीजल के दाम अब रोजाना तय किए जाएं. तेल कंपनियों की मांग पर सरकार की ओर से एक पायलट प्रोजेक्ट बनाया गया है. जानकारी के अनुसार इस पायलट प्रोजेक्ट को 1 मई से देश के पांच शहरों में लागू किया जाएगा.

इन तीनों ऑयल कंपनियों के इन पांच शहरों में 200 आउटलेट्स हैं, जहां पर इस नए दाम पर रोजना पेट्रोलियम उत्पाद मिलेंगे. अगर यह पायलट प्रोजेक्ट कामयाब होता है तो ये कंपनियां पूरे देश में इसे लागू करने के बारे में विचार करेंगे.

[adrotate banner="2"]