पेंटर ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

0
415

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के नौलख्खा मोहल्ले में सोमवार सुबह एक पेंटर ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया| नौलख्खा निवासी 55 वर्षीय कल्लू पुत्र मिठाई लाल पेशे से पेंटर था। उसकी पत्नी मिसला देवी अपने भाई रवि की मौत पर दो दिन पूर्व मायके नवाबगंज के बघौना चली गई थी। सोमवार सुबह करीब 6:50 बजे कल्लू का पुत्र विजय जब कमरे के पास पहुँचा तो अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी। दरवाजा खोलने पर उसने देखा कि पिता अचेत अवस्था में पड़े हैं। घबराए परिजन आनन-फानन में कल्लू को लोहिया अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने सुबह 7:50 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की माँ मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि कल्लू पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]