पूर्व सैनिक के साथ मारपीट में पांच फंसे

0
135

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बिजली बिल जमा कर लौट रहे पूर्व सैनिक को घेर कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें एक को नामजद और चार को अज्ञात दिखाया गया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी अरुण कुमार दीक्षित ने न्यू इंद्रा कालोनी लोको रोड निवासी बृजेश चतुर्वेदी व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि वह सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुआ है। 31 मार्च को वह भोलेपुर स्थित डिवीजन कार्यालय में कैश काउंटर पर बिजली का बिल जमा कर घर जा रहा था। कार्यालय से बाहर निकलने पर सड़क पर आरोपियों ने घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। जान से मारने का प्रयास किया। वहां से किसी प्रकार भाग कर जान बचाई।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]