पूर्व सैनिक के दो घरो में आठ लाख की नकदी जेबर चोरी

0
129

choriफर्रुखाबाद:(मोहम्दाबाद) कोतवाली क्षेत्र के गर्म अखई नगला निवासी पूर्व सैनिक सकटे लाल के दो घरो से बीती रात आठ लाख रुपये कीमत के नकदी जेबर चोरी हो गये| पुलिस ने घटना पर पंहुचकर जाँच की|

[adrotate banner="3"]

सकटे लाल की पत्नी शीशावती अपने मायके कमालगंज गयी हुई थी| घर पर उसकी विवाहिता पुत्री रेखा व उसकी दूसरी पुत्री का पुत्र अजय था| रात रेखा व अजय एक मकान में लेटे थे और सकटे लाल दुसरे मकान में लेटे थे| चोर पहले रेखा वाले मकान में घुसे और कमरे के अंदर रखे श्रंगारदान में रखी चाबी निकाल कर अलमारी और अटैची में रखे तकरीबन आठ लाख रुपये कीमत के जेबर गायब कर दिये| जिसके बाद चोर छत के रास्ते दूसरे मकान में भी उतर गये और सकटे की पेंट की जेब में रखे 50 हजार रुपये चोरी कर लिये और फरार हो गये|
सुबह जानकारी होने पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| सूचना मिलने के कुछ समय के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="2"]