फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व सैनिक के घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारनें की धमकी देकर देनें में पुलिस नें आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया|
थाना कादरी गेट के मसेनी निवासी पूर्व सैनिक बालिस्टर सिंह के छोटे पुत्र बिक्की का विवाद था| उसका बचा हुआ सामान उनका बड़ा पुत्र बब्लू वापस करनें बाजार गया था| बालिस्टर नें बताया कि उसी दौरान घर के निकट ही आरोपी प्रियरंजन उर्फ प्रभाकर पुत्र अभिलाख यादव, विजेंद्र पाल उर्फ सोनू पुत्र जगन्नाथ पाल, गौरव पाल पुत्र यशपाल निवासी मसेनी चौराहा , राजीव यादव निवासी जेएनवी रोड फतेहगढ़, रवि श्रीवास्तव, निवासी लोकोरोड सोनी पारिया स्कूल के पास फतेहगढ़ व आनन्द भदौरिया निवासी पांचाल घाट कादरी गेट नें उसके पुत्र बब्लू के साथ मारपीट की और बाद उसके बाद घर का दरवाजा तोड़कर भीतर घूस आये और गाली-गलौज व जान से मारनें की धमकी के साथ ही मारपीट भी की | पुलिस नें मौके से आरोपी गौरव व विजेंद्र को दबोच कर उनका शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया| थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है|
पूर्व सैनिक के घर में घुसकर मारपीट, आधा दर्जन पर मुकदमा, दो गिरफ्तार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



