पूर्व सैनिक की हुई थी पिकअप की टक्कर से मौत

0
102

फर्रुखाबाद: शनिवार दोपहर बाइक सबार की पिकअप की टक्कर से मौत हो गयी थी| लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी थी| घटना के बाद शनिवार शाम शव की शिनाख्त हो गयी| शव पूर्व सैनिक का निकला| पुलिस नें जाँच पड़ताल कर पंचनामा की कार्यवाही शुरू की|
थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम उगरपुर निवासी 55 वर्षीय पूर्व सैनिक मानिक चन्द्र त्रिपाठी पुत्र मुंशी लाल बाइक से फर्रुखाबाद एक तेरवीं संस्कार में शामिल होनें आ रहे थे| बताया जा रहा कि उसी समय थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कायमगंज वाईपास पर सब्जी मंडी के निकट गुजरने के दौरान बाइकों की भिडंत के बाद पिकअप की टक्कर से मौत हो गयी| लेकिन उनकी शिनाख्त नही हो सकी थी| पुलिस नें शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया| शनिवार शाम को परिजनों नें लोहिया अस्पताल पंहुच कर शिनाख्त कर ली| मृतक की पुत्री प्रियंका आदि परिजन लोहिया अस्पताल आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस नें पंचनामा की कार्यवाही शुरू कर दी|  मृतक के दो पुत्र शाशिकांत और मोहित है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]