पूर्व सैनिक की नकदी और रिवाल्वर लूटी

0
168

krashn vir inghफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे पर पूर्व सैनिक की बाइक सबार बदमाशो ने नकदी और रिवाल्वर लूट ली| घटना के सम्बन्ध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के ग्राम जैनापुर मूल निवासी पूर्व सैनिक कृष्णवीर सिंह पुत्र जयपाल सिंह फ़तेहगढ़ में अपना मकान बना कर रह रहे है| बीती देर शाम तकरीबन 8:30 बजे वह फतेहगढ़ से जैनापुर जाते समय थाना क्षेत्र इटावा बरेली हाई से 30 मीटर दूर अज्ञात पल्सर सबार बदमाशो ने उसे रोंकते हुये कही का पता पूंछा जब वह पता बताने के लिये रुका तो बाइक पर बैठे दो बदमाशो ने उसके तमंचा लगा दिया| उसके बाद उसकी रिवाल्वर की डोरी चाकू से काटकर रिवाल्वर छीन ली| और उसके पास रखे 6000 रुपये भी लूट लिये गये| पीड़ित ने बताया कि रिवाल्वर उसने दो वर्ष पूर्व खरीदी थी| 31 जनवरी को 201 6 को वह सेना से रिटायर हुआ है|

थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश ने बताया कि जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|

[adrotate banner="2"]