पूर्व सैनिकों की नहीं सुन रहे अधिकारी, डीएम से शिकायत

0
144

FARRUKHABAD : जनपद में कानून व्यवस्था के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्यायें उपेक्षित की जा रही है। जिसको लेकर पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी पवन कुमार से शिकायत की। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शनिवार को उनकी समस्यायें सुनने व निस्तारित करवाने की बात कही है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
dm pawan kumarपूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी से कहा कि जनपद में अधिकारी व कर्मचारी उनकी समस्याओं को सिरे से नकार देते हैं। कोई भी उनकी समस्याओं को सुनने वाला नहीं है। जिस विभाग में अपनी समस्या लेकर जायें तो उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। जिसके बाद जिलाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि सैनिकों की समस्याओं को सुनने के लिए प्रति माह के दूसरे शनिवार को वह स्वयं व सिटी मजिस्ट्रेट पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनकर निस्तारित करेंगे। इस दौरान रामलड़ैते, गुरुदयाल, उदयराज, मेजर विश्वनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]